🔊
देवरथ यात्रा और विशाल भंडारे के साथ चामी चौमेल अषाढ़ी मेले का भव्य समापन
माँ भगवती व माँ कालिका ने अवतरित होकर क्षेत्रवासियों को दिया सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
लोकल डेस्क:
चामी चौमेल के पावन अषाढ़ी मेले का पांचवें दिन देवरथ यात्रा और विशाल भंडारे के आयोजन के साथ धूमधाम और श्रद्धापूर्वक समापन हो गया। मेले के अंतिम दिन भारी संख्या में श्रद्धालु माता का आशीर्वाद लेने पहुंचे।
समापन अवसर पर माँ भगवती एवं माँ कालिका ने अवतरित होकर भक्तों को अपना दिव्य आशीर्वाद दिया और संपूर्ण क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। इस दौरान माँ भगवती के रूप में मघी देवी तथा माँ कालिका के रूप में पार्वती देवी ने अवतरित होकर उपस्थित श्रद्धालुओं को आशीष प्रदान किया।
धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत आयोजित विशाल भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मेले में नारायण सिंह, अमर सिंह, त्रिलोक सिंह, भवान राम टम्टा, कुन्दन सिंह, प्रकाश सिंह, जगदीश सिंह, जवाहर सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भक्तजन उपस्थित रहे।
मेला समिति के अध्यक्ष अशोक महर ने मेले के सफल और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए सभी सहयोगियों, क्षेत्रीय जनता और दूर-दराज से आए सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: