• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर , >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

ग्रामोत्थान परियोजना से पूजा देवी के आटा चक्की व्यवसाय को मिला नया संबल, बनीं आत्मनिर्भर (Champawat News)

Posted by admin
2026-08-29 17:13:00
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

ग्रामोत्थान परियोजना से पूजा देवी के आटा चक्की व्यवसाय को मिला नया संबल, बनीं आत्मनिर्भर


आदर्श चंपावत के संकल्प को लग रहे पंख, ग्रामोत्थान योजना बनी महिला स्वावलंबन का आधार

₹30 हजार की वित्तीय सहायता से आधुनिक हुई आटा चक्की, बढ़ी कार्यक्षमता और आमदनी

ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ग्रामोत्थान परियोजना महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। टनकपुर विकासखंड के ग्राम नयागोठ निवासी पूजा देवी इसका प्रेरणादायी उदाहरण हैं। लंबे समय से गांव में छोटी आटा चक्की का संचालन कर स्थानीय लोगों को सेवा प्रदान कर रहीं पूजा देवी के सामने पुरानी मशीनरी और सीमित क्षमता के कारण बढ़ती मांग को पूरा करने में कठिनाई आ रही थी।

व्यवसाय के विस्तार और मशीनरी को आधुनिक बनाने के लिए आवश्यक पूंजी का अभाव उनके सामने बड़ी चुनौती था। ऐसे में उत्तराखंड के मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के सशक्त महिला, समृद्ध राज्य के संकल्प के अनुरूप ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत पूजा देवी को ₹30,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की गई।

प्राप्त सहायता का सदुपयोग करते हुए पूजा देवी ने अपनी आटा चक्की की मशीनरी में आवश्यक संशोधन किए तथा कार्यस्थल को भी सुदृढ़ किया। मशीनरी के उन्नयन के बाद आटा चक्की की कार्यक्षमता में वृद्धि हुई है। अब कम समय में अधिक मात्रा में अनाज की पिसाई संभव हो रही है, जिससे उनकी आय में भी बढ़ोतरी हुई है।

इस पहल का लाभ केवल पूजा देवी तक सीमित नहीं है। गांव के लोगों को अब अपने ही क्षेत्र में त्वरित, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण आटा पिसाई की सुविधा मिल रही है। इससे ग्रामीणों को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता भी कम हुई है।

पूजा देवी बताती हैं कि ₹30 हजार की वित्तीय सहायता ने उनके काम को आसान बनाने के साथ ही व्यवसाय को आगे बढ़ाने का विश्वास दिया है। अब वह अपने उद्यम को और बेहतर बनाने तथा आय के नए अवसर तलाशने के लिए उत्साहित हैं।

ग्रामोत्थान परियोजना के माध्यम से मिले सहयोग ने पूजा देवी को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ाया है। उनकी सफलता यह दर्शाती है कि सरकारी योजनाओं, वित्तीय सहयोग और महिलाओं की मेहनत व लगन के समन्वय से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार और महिला स्वावलंबन को नई गति दी जा सकती है।

पूजा देवी की कहानी सशक्त महिला, समृद्ध राज्य की संकल्पना को धरातल पर साकार करती हुई अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही है।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in