• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर , >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

खेल और एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हो रहा चम्पावत। (Champawat News)

Posted by admin
2026-08-29 17:22:20
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

खेल और एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित हो रहा चम्पावत।


महिला स्पोर्ट्स कॉलेज, स्विमिंग पूल, शूटिंग रेंज और लॉन टेनिस कोर्ट समेत कई परियोजनाओं पर तेजी से चल रहा काम

चम्पावत, 29 अगस्त 2026 (सू.वि.)।

जनपद चम्पावत को खेल और एडवेंचर स्पोर्ट्स के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दिशा-निर्देशों के तहत जिले में खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए कई महत्वपूर्ण एवं दूरगामी परियोजनाओं पर काम चल रहा है।

इसी क्रम में छमनीया में महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का क्रियान्वयन जारी है। कॉलेज के प्रथम सत्र के लिए चयनित खिलाड़ियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इससे जनपद की बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।

इसके साथ ही करीब 9.52 करोड़ रुपये की लागत से स्विमिंग पूल, शूटिंग रेंज और लॉन टेनिस कोर्ट का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। इन खेल सुविधाओं के विकसित होने से जिले के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए आधुनिक मंच मिलेगा।

जनपद में खेल सुविधाओं के विस्तार के तहत छोटे खेल मैदानों को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। वहीं खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण तंत्र को मजबूत करने के साथ युवाओं के लिए विभिन्न स्थानों पर ओपन जिम स्थापित करने की योजना पर भी कार्य चल रहा है। इससे विशेष रूप से अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को शारीरिक दक्षता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

खेलों के साथ-साथ चम्पावत में एडवेंचर स्पोर्ट्स को भी बढ़ावा देने की तैयारी है। पर्यटन विभाग और तकनीकी एजेंसियों के सहयोग से राफ्टिंग, पैराग्लाइडिंग और पैरामोटरिंग जैसी साहसिक गतिविधियों को विकसित करने तथा इनके प्रशिक्षण की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

इन परियोजनाओं के माध्यम से चम्पावत में खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के साथ युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी विकसित होने की उम्मीद है। खेल और साहसिक पर्यटन के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से चम्पावत को प्रदेश के प्रमुख स्पोर्ट्स और एडवेंचर डेस्टिनेशन के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in