• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर , >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजा श्रीमद्भागवत का जयघोष, भव्य कलश यात्रा से भक्तिमय हुआ लोहाघाट नगर। (Champawat News)

Posted by admin
2026-08-29 20:06:25
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजा श्रीमद्भागवत का जयघोष, भव्य कलश यात्रा से भक्तिमय हुआ लोहाघाट नगर।


गंगा पूजन, आरती और शिव आराधना के बाद निकली कलश यात्रा; पूर्व शिक्षाविद् नाथूराम राय के संयोजन में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ।


लोहाघाट। कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ऋषेश्वर महादेव मंदिर में आध्यात्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूर्व शिक्षाविद् नाथूराम राय के संयोजन में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार, गंगा पूजन और भगवान शिव की आराधना के साथ हुआ। कथा के शुभारंभ से पूर्व पंडित प्रकाश पुनेठा एवं प्रदीप ने विधि-विधान से गंगा पूजन, आरती तथा भगवान शिव की पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद गंगा जल से कलश भरकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।भजन-कीर्तन और ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। पारंपरिक परिधानों में महिलाएं एवं श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर कथा स्थल तक पहुंचे। श्रद्धा और उल्लास से सराबोर वातावरण में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ श्रीमद्भागवत कथा का विधिवत शुभारंभ किया गया। कथा वाचक आचार्य ब्रजराज पार्थ सारथी जी महाराज ने श्रीमद्भागवत की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भागवत केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि मानव जीवन को सत्य, धर्म, प्रेम और सद्मार्ग की दिशा दिखाने वाली आध्यात्मिक धारा है। इसके श्रवण से मन में भक्ति, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएं मानव जीवन को धर्म, सत्य, प्रेम और कर्म का संदेश देती हैं तथा व्यक्ति को मोह-माया से ऊपर उठाकर परमात्मा की भक्ति की ओर प्रेरित करती हैं। पूर्व शिक्षाविद् एवं कथा संयोजक नाथूराम राय ने कहा कि क्षेत्र में धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण को मजबूत करने के उद्देश्य से श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कथा श्रवण कर आध्यात्मिक लाभ अर्जित करने का आह्वान किया। कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन का आनंद लिया और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। आगामी दिनों में भी कथा प्रवचन के साथ विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम में दर्जा राज्यमंत्री सुभाष बगौली, पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, दरवान सिंह रजवार, भैरव दत्त राय, प्रकाश राय, प्रहलाद मेहता, गोविंद बोहरा, गिरीश कुंवर, कैलाश बगौली, दीपक जोशी, रमेश बिष्ट, रमेश राय, सुशीला बोहरा, सरोज पुनेठा, सुषमा फर्त्याल, गीता राय समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

फोटो - श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर गंगा पूजन के बाद निकली भव्य कलश यात्रा में कलश धारण कर शामिल श्रद्धालु।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in