🔊
चम्पावत : सुरक्षित दवा, सुरक्षित जीवन अभियान: चम्पावत में मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्ती
चम्पावत, 26 मई 2025:
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत द्वारा, सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन; अभियान के तहत आज नगर क्षेत्र में मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया गया। इस अभियान का उद्देश्य जनता को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और वैध दवाएं उपलब्ध कराना तथा नकली और एक्सपायर्ड दवाओं की बिक्री पर अंकुश लगाना है।
निरीक्षण के मुख्य उद्देश्य:
नकली व स्तरहीन दवाओं की बिक्री पर रोक।
वैक्सीन हेतु कोल्ड चेन की सही व्यवस्था।
एंटीबायोटिक दवाओं के दुरुपयोग को रोकना।
एक्सपायरी दवाओं का वैज्ञानिक निस्तारण।
बिलिंग प्रक्रिया का पालन और रिकॉर्ड का रखरखाव सुनिश्चित करना।
कहाँ हुआ निरीक्षण:
आज चम्पावत नगर क्षेत्र के खर्कवाल मेडिकल स्टोर, बुराठी मेडिकल स्टोर, चेतन मेडिकल स्टोर समेत कुल 5 मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण किया गया। सभी दुकानदारों को ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत दवाओं के भंडारण, निस्तारण और बिक्री से जुड़े नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण दल में शामिल अधिकारी:
माननीय श्री भवदीप रावते, सिविल जज
श्री भूपेश जोशी, वरिष्ठ फार्मेसी अधिकारी
श्री नीरज कुमार, वरिष्ठ ड्रग इंस्पेक्टर
सुश्री हर्षिता, जिला ड्रग इंस्पेक्टर
प्राधिकरण ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वाले मेडिकल स्टोर्स के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: [चम्पावत न्यूज़]
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: