• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर , >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

बग्वाल के अगले दिन निकली मां बज्र बाराही की भव्य शोभायात्रा। (Champawat News)

Posted by admin
2026-08-29 20:09:15
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

बग्वाल के अगले दिन निकली मां बज्र बाराही की भव्य शोभायात्रा।


हजारों श्रद्धालु बने ऐतिहासिक धार्मिक परंपरा के साक्षी, चार खाम और सात थोक ने निभाई सदियों पुरानी परंपरा।

देवीधुरा। विश्व प्रसिद्ध बाराही धाम देवीधुरा में शुक्रवार को ऐतिहासिक बग्वाल संपन्न होने के बाद शनिवार को मां बज्र बाराही की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मां के दर्शन और इस अनूठी धार्मिक परंपरा के साक्षी बनने के लिए हजारों श्रद्धालु देवीधुरा पहुंचे। शोभायात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र मां बाराही के जयकारों और शंखनाद से गूंज उठा।
बग्वाल के बाद मां बाराही, मां महाकाली और मां सरस्वती की विशेष पूजा-अर्चना के बाद तीनों प्रतिमाओं को ताम्र पेटिका में विराजमान कर नंद गृह में रखा गया। रातभर लमगड़िया खाम के लोगों ने पहरा दिया। इस दौरान संतान की कामना रखने वाली महिलाओं ने दीप जलाकर मां के समक्ष मनौती मांगी।
शनिवार को आचार्य कीर्ति शास्त्री और आचार्य गिरजा जोशी ने विधि-विधान से तीनों माताओं को ताम्र पेटिका से बाहर निकाला। विशेष धार्मिक परंपरा के तहत आंखों पर काली पट्टी बांधकर और काले कंबल की आड़ में प्रतिमाओं को दूध व गंगाजल से स्नान कराया गया। इसके बाद नए परिधान और आभूषण धारण कराकर मां बाराही को सिंहासन डोले में विराजमान किया गया और शोभायात्रा शुरू हुई।
शोभायात्रा में चार खाम और सात थोक के लोग पारंपरिक वेशभूषा और रीति-रिवाजों के साथ शामिल हुए। सिलम चौघाड़ी तक भेषर्क गहड़वाल खाम, खोपिया दयार तक बनौली और इसके बाद बेरख गांव के मेहरा समुदाय ने मां के विग्रह को आगे ले जाने की परंपरा निभाई। मंदिर के पुजारी सगुन पिटारी सिर पर रखकर शंखनाद करते हुए सबसे आगे चल रहे थे। शोभायात्रा मचवाल स्थित मुचकंद ऋषि के आश्रम पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। लोक मान्यता है कि मुचकंद ऋषि के वरदान के चलते मां बाराही बग्वाल के अगले दिन उन्हें दर्शन देने यहां आती हैं। मचवाल को मां बाराही का मायका भी माना जाता है। पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा वापस मंदिर पहुंची और तीनों माताओं की प्रतिमाओं को पुनः ताम्र पेटिका में विराजमान किया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। चार खाम और सात थोक की यह परंपरा आज भी बाराही धाम की समृद्ध लोक संस्कृति और सदियों पुरानी धार्मिक विरासत को जीवंत बनाए हुए है।




फोटो : बाराही धाम देवीधुरा में शनिवार को निकाली गई मां बज्र बाराही की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in