• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर , >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

फार्मासिस्टों की 391 पदों समेत पांच सूत्रीय मांगें, 1 सितंबर से आंदोलन। (Champawat News)

Posted by admin
2026-08-29 20:10:32
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

फार्मासिस्टों की 391 पदों समेत पांच सूत्रीय मांगें, 1 सितंबर से आंदोलन।


फार्मासिस्टों की 391 पदों समेत पांच सूत्रीय मांगें, 1 सितंबर से आंदोलन।

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने सीएम को भेजा ज्ञापन, काला फीता बांधकर जताएंगे विरोध।


चम्पावत। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत फार्मासिस्टों की लंबित मांगों को लेकर डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड ने आंदोलन का ऐलान किया है। संगठन ने 31 अगस्त तक अधिकारियों, महासंघ और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन देने तथा 1 सितंबर से काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन शुरू करने की घोषणा की है।
फार्मासिस्टों ने एमएसीपी में पदोन्नत पद का वेतनमान देने, स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 स्थगित पदों को क्रियाशील करने, फार्मेसी प्रैक्टिस रेगुलेशन-2015 लागू करने, चिकित्सक विहीन चिकित्सा इकाइयों में कार्य करने के अधिकार देने तथा चारधाम यात्रा के लंबित देयकों का भुगतान करने की मांग उठाई है।
संगठन का कहना है कि फार्मासिस्ट संवर्ग का कैडर 1562 से घटाकर 963 पद कर दिया गया है, जबकि स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों की विभागीय आवश्यकता स्पष्ट होने के बावजूद उन्हें क्रियाशील नहीं किया जा रहा है। इससे दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित होने की आशंका है।
एसोसिएशन ने 10, 16 और 26 वर्ष की सेवा पर पदोन्नत पद का वेतनमान देने की भी मांग की है। संगठन के अनुसार फार्मेसी अधिकारियों के पदोन्नति के अवसर सीमित होने के कारण कई कर्मचारी 34-35 वर्ष तक एक ही पद पर सेवा देने को मजबूर हैं। आंदोलन से पूर्व जिला कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री कार्यालय चम्पावत और मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि प्रकाश चन्द्र तिवारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। इस दौरान प्रदेश महामंत्री डॉ. सतीश चंद्र पाण्डेय, जिलाध्यक्ष विष्णु गिरी गोस्वामी, जिला मंत्री रोशन लाल विश्वकर्मा, संप्रेक्षक तान सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।



फोटो :मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजते डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारी।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in