🔊
नेपाल सीमा से लगे टनकपुर-जौलजीबी मार्ग पर यातायात सुचारू, भूस्खलन के बाद लोनिवि ने युद्धस्तर पर चलाया अभियान, भारी मलबा हटाकर मार्ग खोला
नेपाल सीमा से लगे टनकपुर-जौलजीबी मार्ग पर यातायात सुचारू, भूस्खलन के बाद लोनिवि ने युद्धस्तर पर चलाया अभियान, भारी मलबा हटाकर मार्ग खोला
चंपावत, 29 अगस्त 2026 (सू.वि.)।
नेपाल सीमा से लगे जनपद के महत्वपूर्ण टनकपुर-जौलजीबी टीजे मार्ग पर यातायात सुचारू कर दिया गया है। चरण मंदिर के समीप हुए भूस्खलन के कारण मार्ग बाधित हो गया था। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार के निर्देशों के बाद लोक निर्माण विभाग ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मार्ग को आवाजाही के लिए खोल दिया।
लोनिवि टनकपुर के सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह सामंत ने बताया कि गुरुवार को चरण मंदिर के पास भारी चट्टान दरकने और मलबा आने के कारण सड़क क्षतिग्रस्त होकर यातायात के लिए बाधित हो गई थी।
जिलाधिकारी के निर्देश पर विभाग ने तत्काल मौके पर भारी मशीनरी और पर्याप्त जनबल तैनात किया। विभागीय टीम ने युद्धस्तर पर अभियान चलाकर सड़क से भारी मलबा हटाया तथा क्षतिग्रस्त हिस्से की आवश्यक मरम्मत की।
सड़क मार्ग सुचारू होने के बाद क्षेत्रीय लोगों और यात्रियों को आवागमन में राहत मिली है। महत्वपूर्ण टीजे मार्ग पर यातायात अब सामान्य रूप से संचालित हो रहा है।