• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर , >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

चम्पावत में पेयजल व्यवस्था को मिलेगा स्थायी समाधान, पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेजी से जारी। (Champawat News)

Posted by admin
2026-08-30 11:59:27
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

चम्पावत में पेयजल व्यवस्था को मिलेगा स्थायी समाधान, पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेजी से जारी।


15 सितंबर तक पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, सितंबर माह तक डामरीकरण पूरा करने के निर्देश।

जनपद चम्पावत के शहरी क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुचारू बनाने के लिए उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (UUSDA) के अंतर्गत पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेजी से जारी है। परियोजना के पूर्ण होने से नागरिकों को नियमित एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी और पूर्व से चली आ रही पेयजल समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सकेगा।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने बताया कि शहरी क्षेत्रों एवं राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे लगभग 6 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जा रही है। कार्य का लगभग 30 से 40 प्रतिशत हिस्सा पूर्ण हो चुका है। उन्होंने बताया कि UUSDA के द्वारा 15 सितंबर तक पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के समन्वय से कार्य किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने बताया कि वर्तमान में वर्षाकाल के दृष्टिगत डामरीकरण कार्य को वर्षा समाप्त होने के बाद तेजी से कराया जाएगा। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था को सितंबर माह तक डामरीकरण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं, ताकि नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने संबंधित कॉन्ट्रैक्टिंग एजेंसी को निर्देशित किया कि वर्षाकाल के दौरान पाइपलाइन कार्य से होने वाले जल रिसाव, पैचेज एवं अन्य समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाए। साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारू एवं सुरक्षित बनाए रखने के लिए पर्याप्त साइनेज तथा आरबीएम एवं रोड़ी-बजरी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि परियोजना की प्रगति की दोनों संबंधित एजेंसियों के साथ प्रतिदिन सायंकाल समीक्षा की जा रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निर्धारित समयसीमा में पाइपलाइन एवं डामरीकरण कार्य पूर्ण कर नागरिकों को हो रही तात्कालिक असुविधाओं का समाधान कर लिया जाएगा।

जिलाधिकारी ने इस महत्वपूर्ण विकास कार्य में सभी चम्पावतवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि परियोजना पूर्ण होने के बाद जनपद के शहरी क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं विश्वसनीय बनाने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in