🔊
घसियारा मंडी में घर में लगी आग, फायर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पाया काबू
🔥 घसियारा मंडी में घर में लगी आग, फायर टीम ने त्वरित कार्रवाई कर पाया काबू
टनकपुर/चम्पावत, 30 अगस्त 2026। घसियारा मंडी में एक घर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन टनकपुर की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया।
फायर टीम ने मिनी हाई प्रेशर पंप एवं होज रील की सहायता से आग पर काबू पाने के लिए तेजी से कार्रवाई की। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग को पूरी तरह बुझा दिया। राहत की बात रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
आग की चपेट में आने से घर में रखा घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। आग बुझाने के बाद अग्निशमन टीम ने मौके पर मौजूद लोगों को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
चम्पावत फायर सर्विस—हर आपदा में तत्पर।