• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर , >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर पुलिस उपाधीक्षक का सख्त फोकस। (Champawat News)

Posted by admin
2026-08-30 12:04:50
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

लंबित विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण पर पुलिस उपाधीक्षक का सख्त फोकस।


OR के माध्यम से विवेचनाओं की गहन समीक्षा, विवेचकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

चम्पावत, 30 अगस्त 2026। लंबित मामलों की विवेचनाओं में तेजी लाने और अपराधों की निष्पक्ष एवं वैज्ञानिक जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस उपाधीक्षक श्री देवेंद्र सिंह कप्रवाण ने 29 अगस्त को कोतवाली चम्पावत के समस्त विवेचकों के साथ OR (ऑर्डर रूम) आयोजित किया। इस दौरान लंबित अभियोगों एवं विवेचनाओं की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की गई।

पुलिस उपाधीक्षक ने सभी विवेचकों को समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक एवं साक्ष्य आधारित विवेचना अपराधियों को कानून के कठघरे तक पहुंचाने और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मजबूत आधारशिला है।

🔹 दिए गए प्रमुख निर्देश

सभी लंबित विवेचनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।

डिजिटल एवं फोरेंसिक साक्ष्यों का प्रभावी एवं वैज्ञानिक तरीके से उपयोग किया जाए।

NDPS, साइबर अपराध तथा महिला एवं बाल अपराधों में साक्ष्य आधारित विवेचना को प्राथमिकता दी जाए।

फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए निरंतर प्रभावी कार्रवाई की जाए।

वाणिज्यिक मात्रा वाले NDPS मामलों में तत्काल वित्तीय विवेचना कर अभियुक्तों की अवैध संपत्ति एवं आर्थिक नेटवर्क की जांच की जाए।

लंबित FSL रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त कर विवेचनाओं का विधिक रूप से निस्तारण किया जाए।

विवेचना के दौरान पीड़ितों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए।

प्रत्येक विवेचक अपनी विवेचनाओं के प्रति जवाबदेही एवं गंभीरता से कार्य करते हुए लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी लाए।


पुलिस उपाधीक्षक ने स्पष्ट किया कि विवेचना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक प्रकरण का विधि एवं उपलब्ध साक्ष्यों के अनुरूप निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

चम्पावत पुलिस अपराध नियंत्रण के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in