🔊
चम्पावत पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, NBW में वांछित 2 वारंटी गिरफ्तार
टनकपुर/चम्पावत। जनपद में वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चम्पावत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए NBW (गैर जमानती वारंट) में वांछित दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक चम्पावत एवं क्षेत्राधिकारी टनकपुर के दिशा-निर्देशन में कोतवाली टनकपुर पुलिस द्वारा प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत के नेतृत्व में वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने दोनों वारंटियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।
गिरफ्तार वारंटी
1. मानवी पत्नी संदीप
निवासी-चामुंडा मंदिर, थाना ट्रांजिट कैंप, रुद्रपुर।
2. हरीश बोरा पुत्र दौलत बोरा
निवासी-बस्तिया, टनकपुर, जनपद चम्पावत।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत, कोतवाली टनकपुर
उप निरीक्षक अकरम अहमद
उप निरीक्षक गुरबिंदर कौर
महिला कांस्टेबल शोभा जोशी
हेड कांस्टेबल विनोद यादव
कांस्टेबल हितेश वर्मा
चम्पावत पुलिस द्वारा वांछित एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
चम्पावत पुलिस-कानून का पालन, अपराध पर प्रहार।