• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर , >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

भूस्खलन के बाद TJ मार्ग पर लौटी रफ्तार, युद्धस्तर पर काम कर लोनिवि ने खोला रास्ता। (Champawat News)

Posted by admin
2026-08-30 19:47:53
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

भूस्खलन के बाद TJ मार्ग पर लौटी रफ्तार, युद्धस्तर पर काम कर लोनिवि ने खोला रास्ता।


चरण मंदिर के पास भारी चट्टान दरकने से बाधित हुआ था टनकपुर-जौलजीबी मार्ग, डीएम मनीष कुमार के निर्देश पर मशीनरी और जनबल ने संभाला मोर्चा।

चंपावत। नेपाल सीमा से लगे जनपद के महत्वपूर्ण टनकपुर-जौलजीबी (TJ) मार्ग पर भूस्खलन के बाद बाधित हुई आवाजाही अब पूरी तरह सुचारू हो गई है। चरण मंदिर के समीप भारी चट्टान दरकने और मलबा सड़क पर आने से मार्ग बाधित हो गया था। मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी मनीष कुमार ने लोक निर्माण विभाग को तत्काल कार्रवाई कर यातायात बहाल करने के कड़े निर्देश दिए।
डीएम के निर्देशों के अनुपालन में लोनिवि टनकपुर ने भारी मशीनरी और पर्याप्त जनबल मौके पर तैनात कर युद्धस्तर पर काम शुरू किया। विभागीय टीम ने लगातार अभियान चलाकर सड़क पर आया भारी मलबा हटाया और क्षतिग्रस्त हिस्से की आवश्यक मरम्मत कर मार्ग को आवाजाही के लिए खोल दिया।
लोनिवि टनकपुर के सहायक अभियंता लक्ष्मण सिंह सामंत ने बताया कि गुरुवार को चरण मंदिर के पास अचानक भारी चट्टान दरकने से सड़क पर मलबा आ गया था, जिसके चलते यातायात बाधित हो गया। विभाग ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं पुनर्स्थापना कार्य शुरू किया और मार्ग को शीघ्र ही सुचारू कर दिया।
TJ मार्ग के सुचारू होने से नेपाल सीमा से जुड़े क्षेत्रों की जनता, स्थानीय ग्रामीणों और यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सीमा मार्ग पर आवाजाही सामान्य होने से स्थानीय आवागमन के साथ-साथ क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था भी पटरी पर लौट आई है।




फोटो चरण मंदिर के समीप भूस्खलन के बाद TJ मार्ग पर मलबा हटाकर यातायात सुचारू करते लोनिवि के कर्मचारी और भारी मशीनरी।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in