• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर , >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

राष्ट्रीय खेल दिवस पर ITBP की 36वीं वाहिनी में दिखा खेलों का जोश। (Champawat News)

Posted by admin
2026-08-30 19:49:51
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

राष्ट्रीय खेल दिवस पर ITBP की 36वीं वाहिनी में दिखा खेलों का जोश।


एक घंटा खेल के मैदान में थीम पर साइकिलिंग, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और हैंडबॉल प्रतियोगिताएं आयोजित।

लोहाघाट। राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर 36वीं वाहिनी आईटीबीपी, लोहाघाट में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कमांडेंट संजय कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिमवीर जवानों को नियमित खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम के तहत ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ थीम पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें वाहिनी के हिमवीर पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साइकिलिंग, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और हैंडबॉल प्रतियोगिताओं में जवानों ने अपनी खेल प्रतिभा और फिटनेस का शानदार प्रदर्शन किया।

*खेल भावना और अनुशासन के साथ दिखाया दमखम*

प्रतियोगिताओं के दौरान हिमवीर जवानों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जवानों ने पूरे जोश के साथ प्रतिभाग करते हुए खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया। खेल मैदान में प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ जवानों के बीच आपसी सौहार्द और टीम भावना भी देखने को मिली।

*फिटनेस के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर जोर*

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिताओं तक सीमित नहीं रहा, बल्कि जवानों को फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना भी रहा। नियमित खेलकूद को जवानों के शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उन्हें दैनिक जीवन में खेलों को शामिल करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस दौरान हिमवीर जवानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए ‘स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और सशक्त राष्ट्र’ का संदेश दिया। अधिकारियों ने भी जवानों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में 36वीं वाहिनी आईटीबीपी के सभी हिमवीर पदाधिकारी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित इस आयोजन ने जवानों में फिटनेस, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को और मजबूत किया।




फोटो - लोहाघाट स्थित 36वीं वाहिनी आईटीबीपी में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते हिमवीर जवान।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in