🔊
पड़ासोसेरा गांव में वायरल फीवर की शिकायत पर स्वास्थ्य शिविर, 45-50 लोग बुखार से पीड़ित मिले।
चम्पावत, 30 अगस्त 2026। दूरस्थ क्षेत्र के ग्राम पड़ासोसेरा में वायरल फीवर की शिकायत मिलने पर रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजीत सिंह के दिशा-निर्देशन में किया गया।
स्वास्थ्य विभाग की टीम में फार्मेसी अधिकारी शेखर सिंह एवं फार्मेसी अधिकारी मृत्युंजय वर्मा ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। जांच के दौरान करीब 45 से 50 लोग बुखार से पीड़ित पाए गए। वहीं कुछ ग्रामीणों में बदन दर्द, सिर दर्द, जुकाम एवं खांसी के लक्षण भी मिले।
स्वास्थ्य कर्मियों ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनकी स्थिति के अनुसार आवश्यक दवाइयां वितरित कीं तथा स्वास्थ्य संबंधी जरूरी परामर्श दिया।
दूरस्थ क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचने और ग्रामीणों की जांच एवं उपचार किए जाने से स्थानीय लोगों को राहत मिली। विभाग द्वारा ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने तथा लक्षण बने रहने पर चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: