• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर , >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

रैली स्थल के कथित शुद्धिकरण पर कांग्रेस मुखर, थाने में दी तहरीर। (Champawat News)

Posted by admin
2026-08-31 16:39:10
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

रैली स्थल के कथित शुद्धिकरण पर कांग्रेस मुखर, थाने में दी तहरीर।


मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान का आरोप, कांग्रेस ने एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करने की उठाई मांग।


लोहाघाट। हल्द्वानी में आठ अगस्त को आयोजित राज्य स्तरीय कांग्रेस रैली के बाद रैली स्थल के कथित शुद्धिकरण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर कांग्रेस ने इसे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे का अपमान बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है।
सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता लोहाघाट के आदर्श थाने पहुंचे और प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार को लिखित तहरीर सौंपी। कांग्रेस ने संबंधित लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि आठ अगस्त को हल्द्वानी के श्रीराम धर्मार्थ सेवा सदन में आयोजित राज्य स्तरीय रैली को मल्लिकार्जुन खड़गे ने संबोधित किया था। रैली समाप्त होने के दो दिन बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर रैली स्थल का शुद्धिकरण किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि इससे पहले भी इस स्थल पर विभिन्न संगठनों की ओर से रैलियां और कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं, लेकिन कभी इस तरह का शुद्धिकरण नहीं किया गया।
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि खड़गे अनुसूचित जाति से आते हैं और इसी कारण रैली स्थल का शुद्धिकरण किया गया। पार्टी ने इसे सामाजिक भेदभाव और दलित समाज के अपमान से जोड़ते हुए घटना की निंदा की। साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की ओर से दिए गए कथित आपत्तिजनक बयानों पर भी कांग्रेस ने सवाल उठाए।
जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने कहा कि कथित घटना से कांग्रेस संगठन के साथ ही दलित समाज के लोग भी आहत और अपमानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर रंजीत अधिकारी, मुन्ना ढेक, पवन ढेक, शैलेंद्र राय, सचिन मेहरा, अनिल कुमार, हरीश राय, जीवन बिष्ट, आशीष बिष्ट समेत दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।



फोटो कैप्शन: लोहाघाट के आदर्श थाने में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in