• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर , >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

बाराही धाम में शताब्दियों पुरानी परंपरा का निर्वहन, गब्यूरी में जलधारा की कामना से हुआ विशेष अनुष्ठान। (Champawat News)

Posted by admin
2026-08-31 16:39:51
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

बाराही धाम में शताब्दियों पुरानी परंपरा का निर्वहन, गब्यूरी में जलधारा की कामना से हुआ विशेष अनुष्ठान।


मंदिरों की विशेष सफाई के बाद पंचगव्य का छिड़काव, पवित्र नौले की पूजा-अर्चना; एक वर्ष के लिए बदले बाराही धाम के पुजारी, मेले में बढ़ने लगी रौनक।

देवीधुरा। विश्व प्रसिद्ध बाराही धाम में बग्वाल मेले के बीच शताब्दियों पुरानी धार्मिक परंपराओं का विधिवत निर्वहन किया गया। मुख्य बाजार बाराही की शोभायात्रा के दूसरे दिन बाराही धाम परिसर स्थित सभी मंदिरों और धार्मिक स्थलों की विशेष सफाई की गई। इसके बाद मंदिर परिसर में पंचगव्य का छिड़काव कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
बाराही धाम की तीन विशाल शिलाओं के बीच स्थित अलौकिक गब्यूरी में भी विशेष अनुष्ठान किया गया। मान्यता है कि यहां अखंड ज्योति शताब्दियों से प्रज्वलित है। वर्ष में इसी दिन गब्यूरी की विशेष सफाई की जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार जब क्षेत्र में सूखे की स्थिति बनती है और बारिश का इंतजार रहता है, तब श्रद्धालु सदियों से इस पवित्र स्थल पर जलधारा अर्पित करते आ रहे हैं। आस्था है कि इसके बाद मेघराज प्रसन्न होते हैं और क्षेत्र में वर्षा होती है। इसी अवसर पर बाराही धाम स्थित प्राचीन नौले की भी विशेष सफाई और पूजा की गई। धार्मिक मान्यता के अनुसार जब मां बाराही को इस पवित्र स्थान पर विराजमान किया गया, उसी समय यहां जलधारा फूटी थी। तब से श्रद्धालु इस जल का उपयोग पीने के साथ-साथ धार्मिक अनुष्ठानों में भी करते आ रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी में भी यह नौला सूखता नहीं है। इसके पानी में मिठास और औषधीय गुण होने की मान्यता है। श्रद्धालु इसे मां बाराही का प्रसाद मानकर ग्रहण करते हैं। धाम में इस दिन विशेष प्रसाद भी तैयार किया गया। सभी देवी-देवताओं को भोग लगाने के बाद चार खाम और सात थोक के लोगों ने प्रसाद और पंचगव्य को अपने घर ले जाकर उसका छिड़काव किया। धार्मिक मान्यता के अनुसार इससे घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है।
पारंपरिक अनुष्ठान आचार्य कीर्ति शास्त्री के पुरोहितत्व में चार खाम-सात थोक के लोगों तथा फुलारा खाम के देवी सेवक खुशहाल सिंह की मौजूदगी में संपन्न हुआ। बाराही धाम की परंपरा के अनुसार इसी दिन मंदिर के पुजारी की अदला-बदली भी की गई। अब तक गुरना गांव के महेश पुजारी मां बाराही की पूजा-अर्चना कर रहे थे। आगामी एक वर्ष तक टकना गांव के हरिदत्त पुजारी धाम में पूजा-अर्चना की जिम्मेदारी संभालेंगे।
उधर बाराही धाम का व्यापारिक मेला भी अब पूरे यौवन पर पहुंचने लगा है। ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए देवीधुरा पहुंच रहे हैं। मेले में स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक वस्तुओं की भी खूब मांग है।
धुनाघाट निवासी कैलाश राम द्वारा हाथ से तैयार की गई लोहे की कढ़ाइयां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। पारंपरिक तरीके से तैयार इन कढ़ाइयों को काली कुमाऊं की खास सौगात माना जाता है। मेले में पहुंच रहे लोग इन कढ़ाइयों को खरीदने में खास दिलचस्पी दिखा रहे हैं।
बाराही धाम में एक ओर जहां धार्मिक अनुष्ठानों के जरिए सदियों पुरानी परंपराएं जीवंत हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर व्यापारिक मेले में बढ़ती भीड़ पहाड़ की लोक संस्कृति और स्थानीय उत्पादों की रौनक को भी नई पहचान दे रही है।




फोटो बाराही धाम में विशेष सफाई व पूजा-अर्चना के बाद पवित्र नौले की सफाई करते लोग।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in