• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर , >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

बनबसा में मुख्यमंत्री धामी ने प्रबुद्धजनों से किया संवाद, विकास कार्यों पर लिए सुझाव। (Champawat News)

Posted by admin
2026-08-31 21:55:08
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

बनबसा में मुख्यमंत्री धामी ने प्रबुद्धजनों से किया संवाद, विकास कार्यों पर लिए सुझाव।


‘आदर्श चम्पावत’ के संकल्प को साकार करने के साथ ‘आदर्श उत्तराखंड’ का भी संकल्प होगा साकार : मुख्यमंत्री

चम्पावत, 31 अगस्त 2026 (सू.वि.)। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बनबसा के शुमंगलम होटल में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम के बाद प्रबुद्धजनों से भेंटवार्ता एवं संवाद किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह सामंत सहित क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और विभिन्न विकास कार्यों को लेकर सुझाव एवं विचार साझा किए।

इस दौरान बनबसा की महिला ग्राम प्रधान एवं दिव्यांग श्रीमती कमला देवी मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए आगे आना चाह रही थीं। उन्हें देखकर मुख्यमंत्री स्वयं अपने स्थान से उठकर उनके पास पहुंचे और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री के इस आत्मीय व्यवहार ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को भावुक कर दिया।

प्रबुद्धजन श्री बंशीधर उपाध्याय ने मुख्यमंत्री द्वारा व्यस्त कार्यक्रम के बीच समय निकालकर संवाद करने के लिए आभार व्यक्त किया। पूर्व सैनिक श्री पुष्कर कापड़ी, पूर्व कैप्टन श्री भानी चंद एवं श्री अर्जुन सिंह ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चम्पावत सहित पूरा उत्तराखंड विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने खेल, पर्यटन, मंदिरों के सौंदर्यीकरण, महिला सशक्तिकरण, साइंस सेंटर, टनकपुर में रेल सुविधाओं, शारदा कॉरिडोर और आईएसबीटी टनकपुर जैसी परियोजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रबुद्धजनों का अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रबुद्धजन समाज के दर्पण होते हैं और उनके विचार एवं चिंतन समाज को दिशा देने का कार्य करते हैं। प्रबुद्धजनों से मिलने वाली ऊर्जा, सुझाव और आशीर्वाद विकास कार्यों को नई गति प्रदान करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद चम्पावत को ‘आदर्श चम्पावत’ बनाने का संकल्प लिया गया है और इसी दिशा में पूरे उत्तराखंड को ‘आदर्श उत्तराखंड’ बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टनकपुर में आईएसबीटी और शारदा कॉरिडोर जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं के पूरा होने से पर्यटन, रोजगार और आर्थिक गतिविधियों के नए अवसर पैदा होंगे।

उन्होंने कहा कि मां पूर्णागिरि धाम को वर्षभर श्रद्धालुओं के लिए सुगम बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। ककराली गेट से मां पूर्णागिरि धाम तक स्थायी प्रकाश व्यवस्था के साथ ही रोपवे और हेलीपैड के विकास पर भी कार्य चल रहा है। कैलाश मानसरोवर यात्रा के दृष्टिगत टनकपुर पर्यटन एवं तीर्थाटन के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद में पार्किंग, एपीजे अब्दुल कलाम संस्थान, अत्याधुनिक साइंस सेंटर सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों को गति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड सतत विकास, कानून-व्यवस्था, निवेश और पर्यटन सहित विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर प्रगति कर रहा है। राज्य की जीएसडीपी पिछले पांच वर्षों में दोगुनी हुई है और पर्यटन के क्षेत्र में भी उत्तराखंड ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने कहा कि कर्तव्य पथ पर मानसखंड की झांकी को प्रथम स्थान मिलना उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का गौरव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्पावत के प्रबुद्धजनों से मिलने वाला मार्गदर्शन और आशीर्वाद सरकार को बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। जनसहभागिता और सामूहिक प्रयासों से उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का अभियान लगातार जारी रहेगा।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री गोविन्द सामंत, जिला महामंत्री श्री मुकेश कलखुड़िया, दायित्वधारी श्री श्याम नारायण पाण्डेय, श्री मुकेश महराना, श्री सुभाष बगौली, श्री मनोज कालाकोटी, श्रीमती हेमा जोशी एवं श्रीमती किरण देवी, विधायक प्रतिनिधि चम्पावत श्री प्रकाश तिवारी, विधायक प्रतिनिधि टनकपुर श्री दीपक रजवार, प्रदेश मंत्री भाजपा श्री निर्मल माहरा, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री सतीश पाण्डेय, नोडल अधिकारी मुख्यमंत्री श्री केदार सिंह बृजवाल सहित अन्य प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in