🔊
चम्पावत में आज स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश
चम्पावत में आज स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश
चम्पावत, 01 सितंबर 2026। मौसम विभाग के येलो अलर्ट और जिले में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर आज मंगलवार, 01 सितंबर को चम्पावत जिले के अधिकांश विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है।
जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष मनीष कुमार के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने 01 सितंबर को जिले में कहीं-कहीं भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा वर्षा के तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
इन संस्थानों में रहेगा अवकाश:
कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय विद्यालय
परिषदिय विद्यालय
सहायता प्राप्त विद्यालय
मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय
आंगनबाड़ी केंद्र
टनकपुर एवं बनबसा क्षेत्र इसके दायरे में नहीं हैं।
इस दौरान शिक्षण कार्य ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।
बारिश को देखते हुए अभिभावक एवं विद्यार्थी अनावश्यक रूप से घर से बाहर निकलने से बचें।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: