🔊
महोत्सव आयोजन से पहले समिति में बड़ा बदलाव, 10 ने जिम्मेदारियों से बनाई दूरी।
चम्पावत में माँ नंदा सुनंदा महोत्सव आयोजन समिति के 3 प्रमुख पदाधिकारियों समेत 10 लोगों के इस्तीफे का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। एक साथ इतने पदाधिकारियों और सदस्यों के पद छोड़ने के बाद लोग तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं और मामले को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है।
मुख्य संरक्षक, सचिव और कोषाध्यक्ष सहित सात सदस्यों के इस्तीफे के बाद अब सभी की नजरें समिति की आगामी रणनीति पर टिकी हैं।
आखिर एक साथ 10 लोगों ने इस्तीफा क्यों दिया?
क्या इसके पीछे कोई बड़ा कारण है?
क्या समिति में जल्द नए पदाधिकारियों की नियुक्ति होगी?
इन सवालों को लेकर चम्पावत में सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, इस्तीफे के कारणों को लेकर समिति की ओर से अभी विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
अब लोगों की नजर समिति के अगले कदम पर है।