🔊
स्वाला डेंजर जोन में फिर आया मलबा, सड़क बंद होने से लगा जाम
चम्पावत। स्वाला डेंजर जोन में मंगलवार को एक बार फिर पहाड़ी से मलबा और पत्थर सड़क पर आ गिरने से एनएच बाधित हो गया है। सड़क बंद होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं और जाम की स्थिति बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि सामने वाली पहाड़ी से मलबे के साथ लगातार पत्थर गिर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में खतरा भी बना हुआ है। बारिश के बीच स्वाला डेंजर जोन में बार-बार मलबा आने से यात्रियों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है।
वहीं एनएच विभाग का कहना है कि सड़क को खोलने का काम किया जा रहा है और करीब एक घंटे में यातायात सुचारू कर दिया जाएगा। फिलहाल वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: