🔊
भारी बारिश के बीच चम्पावत में सड़कें सुचारू रखने के लिए प्रशासन अलर्ट, जगह-जगह JCB तैनात
चम्पावत, 01 सितंबर 2026। जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच आवागमन को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बारिश के चलते विभिन्न मोटर मार्गों पर आए मलबे, पत्थरों और बोल्डरों को हटाने का काम लगातार जारी है।
जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर लोनिवि, राष्ट्रीय राजमार्ग और पीएमजीएसवाई की टीमें संवेदनशील मार्गों की लगातार निगरानी कर रही हैं। मार्गों पर मलबा आने की स्थिति में जेसीबी मशीनों के माध्यम से तत्काल सफाई कर यातायात बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
प्रशासन का लक्ष्य कम से कम रिस्पांस टाइम में अवरुद्ध मार्गों को खोलकर यातायात सुचारू करना है, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
जरूरी होने पर ही करें यात्रा
लगातार बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी ने आम लोगों से अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करने और अनावश्यक आवागमन से बचने की अपील की है। नदी-नालों के किनारे, तटीय क्षेत्रों और भूस्खलन संभावित स्थानों पर रहने वाले लोगों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी आपदा बचाव एवं राहत इकाइयों को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखने तथा किसी भी संभावित घटना से निपटने के लिए समय रहते आवश्यक सुरक्षात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
मार्ग अवरुद्ध होने या आपात स्थिति में करें संपर्क
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, चम्पावत
05965-230819, 05965-230703
7895318895, 7579060090, 9528135726
टोल फ्री: 1077
deoccpt@gmail.com
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान सतर्क रहें और किसी भी आपदा या सड़क बाधित होने की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: