• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर , >>> सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ। , >>> MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके , >>> डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था , >>> लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती ,

Sunday, 13-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

चंपावत की जुड़वा बेटियों का कमाल, NEET में पहले प्रयास में हासिल की डॉक्टर बनने की मंजिल। (Champawat News)

Posted by admin
2026-09-01 17:33:44
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

चंपावत की जुड़वा बेटियों का कमाल, NEET में पहले प्रयास में हासिल की डॉक्टर बनने की मंजिल।


साक्षी और सौम्या ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में बनाई जगह, मुख्यमंत्री धामी ने सम्मानित कर बढ़ाया हौसला।

चंपावत। मेहनत, लगन और हौसले के दम पर चंपावत की जुड़वा बहनों साक्षी बसेड़ा और सौम्या बसेड़ा ने NEET UG-2026 में शानदार सफलता हासिल की है। दोनों बहनों ने अपने पहले ही प्रयास में सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS की सीट हासिल कर परिवार और जिले का नाम रोशन किया। उनकी उपलब्धि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में आयोजित एक कार्यक्रम में दोनों बहनों को सम्मानित किया।
साक्षी बसेड़ा ने NEET UG-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,536 हासिल करते हुए उत्तराखंड की राज्य जनरेटेड रैंक में 58वां स्थान प्राप्त किया। उनका चयन गवर्नमेंट दून मेडिकल कॉलेज, देहरादून में MBBS के लिए हुआ है। वहीं सौम्या बसेड़ा ने ऑल इंडिया रैंक 32,714 हासिल कर राज्य जनरेटेड रैंक में 204वां स्थान प्राप्त किया और उन्हें वीर चंद्र सिंह गढ़वाली राजकीय मेडिकल एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट, श्रीनगर में MBBS सीट मिली है।
इस कामयाबी के पीछे दोनों बहनों की मां प्रीति बसेड़ा की मेहनत और समर्पण भी अहम रहा। उन्होंने बेटियों के डॉक्टर बनने के सपने को अपना सपना मानकर उनकी पढ़ाई के लिए हर संभव प्रयास किया। हल्द्वानी में बेटियों के साथ रहकर उन्होंने उनकी पढ़ाई की व्यवस्था संभाली और तुषार पंत पीएमटी क्लासेज से कोचिंग दिलाई। सही समय पर मार्गदर्शन, बेहतर तैयारी का माहौल और लगातार प्रोत्साहन ने बेटियों के आत्मविश्वास को मजबूत किया।
दोनों बहनों के पिता डॉ. प्रकाश सिंह बसेड़ा चंपावत में जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। पिता का प्रोत्साहन, मां का समर्पण, गुरुजनों का मार्गदर्शन और बेटियों की मेहनत ने मिलकर इस सफलता को मुकाम तक पहुंचाया। जुड़वा बहनों की यह उपलब्धि इसलिए भी खास है कि दोनों ने एक साथ डॉक्टर बनने का सपना देखा और पहली ही कोशिश में दो सरकारी मेडिकल कॉलेजों में अपनी जगह बनाई। अब साक्षी देहरादून और सौम्या श्रीनगर में चिकित्सा की पढ़ाई कर डॉक्टर बनने की दिशा में कदम बढ़ाएंगी। उनकी सफलता पहाड़ की उन बेटियों के लिए प्रेरणा है, जो चुनौतियों के बीच भी बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का हौसला रखती हैं।




फोटो :खटीमा में कार्यक्रम के दौरान साक्षी और सौम्या बसेड़ा को सम्मानित करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

    लंपी रोग से बचाव के लिए पशुपालकों को किया जागरूक, कमाजुला में लगा पशु चिकित्सा शिविर

    आधुनिक औद्यानिकी से बदली खेती की तस्वीर, लोहाघाट के रघुवरदत्त मुरारी बने मिसाल

    चम्पावत में तंबाकू निषेध को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, पोस्टर प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिया नशामुक्ति का संदेश

    NH-09 के घाट बैंड पर मलवा हटाने का काम जारी, यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस/पीआरडी जवान तैनात करने की मांग

    नाबालिगों के वाहन चलाने पर लोहाघाट पुलिस की सख्ती, 14 वाहनों पर कार्रवाई


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in