🔊
परिवर्तन स्वायत्त सहकारिता कमलेख की द्वितीय वार्षिक आम सभा संपन्न, 43,500 रुपये का लाभांश बांटा।
पाटी, 02 सितंबर। ग्रामोत्थान परियोजना रीप एवं ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से संचालित परिवर्तन स्वायत्त सहकारिता कमलेख की द्वितीय वार्षिक आम सभा प्राथमिक विद्यालय पोखरी में सहकारिता की अध्यक्ष जानकी देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
आम सभा में सहकारिता की अध्यक्ष जानकी देवी ने शेयरधारकों को विगत वर्ष की व्यावसायिक एवं वित्तीय प्रगति की जानकारी दी। लेखाकार सुभाष कुमार ने ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत की, जबकि बिजनेस प्रमोटर प्रतिभा वर्मा ने वार्षिक टर्नओवर एवं लाभांश से संबंधित जानकारी साझा की।
सहकारिता को इस वर्ष कुल 53 हजार रुपये का लाभ हुआ। बोर्ड द्वारा लाभ की 80 प्रतिशत राशि, 43,500 रुपये, शेयरधारकों को लाभांश के रूप में वितरित करने का निर्णय लिया गया।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी ने सदस्यों को व्यावसायिक गतिविधियों में तेजी लाने और विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सहकारिता से जुड़ी महिला उद्यमियों को आगे बढ़ने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।
आम सभा के दौरान दो निष्क्रिय संचालकों के स्थान पर नए निदेशकों का चयन किया गया। इसके बाद नौ सदस्यीय निदेशक मंडल का पुनर्गठन किया गया। मुख्य अतिथि ने नवनिर्वाचित निदेशक मंडल को पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली नौ महिला उद्यमियों को सम्मानित किया गया। जिला परियोजना प्रबंधक ममराज चौहान ने सदस्यों को उनके दायित्वों के प्रति संवेदनशील करते हुए व्यावसायिक गतिविधियों को गति देने के लिए निदेशक मंडल एवं शेयरधारकों को मार्गदर्शन दिया।
सहायक प्रबंधक संस्थाएं एवं समावेशी प्रकाश चंद्र पाठक ने वार्षिक आम सभा के संचालन एवं प्रबंधन में निदेशक मंडल और संघ स्टाफ को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में एनआरएलएम से डीटीई कैलाश चंद्र, उपासक से सीएस भट्ट तथा आरबीआई से पंकज बिष्ट ने परियोजना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। वहीं रीप सहायक प्रबंधक सचिन, बीएमएम रमेश पाटनी, ब्लॉक टीम से अमित एवं कुलदीप तथा संकुल संघ स्टाफ ने सभा के सफल संचालन में सहयोग किया।
वार्षिक आम सभा में कुल 85 शेयरधारकों एवं समूह सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
फोटो कैप्शन: आम सभा को संबोधित करतीं ब्लॉक प्रमुख एवं कार्यक्रम में मौजूद प्रतिभागी।