🔊
नशा मुक्त देवभूमि अभियान के तहत लोहाघाट पुलिस की तिरंगा शौर्य यात्रा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
लोहाघाट, 27 मई 2025:
पुलिस अधीक्षक चंपावत श्री अजय गणपति के निर्देशानुसार DRUG FREE देवभूमि अभियान के अंतर्गत जनपद में नशे के विरुद्ध जनजागरुकता गतिविधियाँ निरंतर चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में आज थाना लोहाघाट पुलिस द्वारा "तिरंगा शौर्य यात्रा" के दौरान खेतीखान क्षेत्र में नशा मुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित आमजन व छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणाम, नशा मुक्ति के उपाय तथा अवैध मादक पदार्थों से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि नशा मुक्ति अभियान में पुलिस व समाज की संयुक्त भूमिका अत्यंत आवश्यक है।
पुलिस टीम ने भारत सरकार द्वारा जारी नशा पीड़ितों की सहायता हेतु टोल फ्री नंबर 14446 और अन्य आपातकालीन नंबरों की भी जानकारी साझा की।
थाना लोहाघाट पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार ऐसे जनजागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि नशा मुक्त समाज की दिशा में सार्थक पहल की जा सके।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: