🔊
मोराड़ी-चमतोला मोटर मार्ग पर यातायात हुआ सामान्य, मलबा हटाकर सड़क खोली गई।
चंपावत, 04 सितंबर 2026। जिले में बीते दिनों हुई भारी बारिश से प्रभावित मोटर मार्गों को सुचारू करने के लिए प्रशासन और संबंधित विभाग लगातार काम कर रहे हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर प्रभावित मार्गों से मलबा हटाने के कार्य की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।
इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग चंपावत के अधिशासी अभियंता हितेश कांडपाल ने मोराड़ी-चमतोला मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मार्ग से मलबा पूरी तरह हटाकर सड़क को यातायात के लिए खोल दिया गया है।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि जिले के अन्य प्रभावित मोटर मार्गों पर भी तेजी से कार्य कराया जा रहा है। संवेदनशील स्थानों पर जेसीबी और आवश्यक जनबल तैनात किया गया है, ताकि बारिश या भूस्खलन की स्थिति में मार्गों को जल्द से जल्द सुचारू किया जा सके।
स्थलीय निरीक्षण के दौरान संबंधित शिकायतकर्ता और स्थानीय ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: