🔊
गुरु गोरखनाथ मठ में भक्ति के रंग में रंगी जन्माष्टमी, आधी रात गूंजा हरे राम-हरे कृष्ण।
चंपावत। विश्व प्रसिद्ध तल्लादेश स्थित गुरु गोरखनाथ मठ एवं मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पारंपरिक श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। मठ के महंत योगी रामनाथ जी महाराज की मौजूदगी में श्रद्धालुओं ने उपवास रखा और दोपहर 12 बजे से मध्यरात्रि तक भजन-कीर्तन एवं ‘हरे राम-हरे कृष्ण’ के जाप से माहौल भक्तिमय बनाए रखा।
ज्वाला जी से आए गोलू नाथ जी, हरियाणा के पड़मवा से पहुंचे योगी नरसिंह नाथ जी और अल्मोड़ा से आए भभूति नाथ जी महाराज के सानिध्य में आयोजित भजन संध्या में तल्लादेश के दूरदराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। देर रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए और प्रसाद वितरण किया गया।
फोटो : गुरु गोरखनाथ मठ में जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न स्थानों से पहुंचे मठाधीश एवं श्रद्धालु।