🔊
मुख्यमंत्री धामी ने डॉ. राधाकृष्णन को श्रद्धासुमन अर्पित कर किया भावपूर्ण स्मरण।
देहरादून, 05 सितम्बर 2026। शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जीवन भारतीय शिक्षा, संस्कृति और मानवीय मूल्यों का प्रेरणास्रोत है। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को निरंतर प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने का कार्य नहीं करते, बल्कि नई पीढ़ी को संस्कार, जीवन-मूल्य और सही दिशा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राष्ट्र और समाज के निर्माण में शिक्षकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।
मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।