🔊
16 सितंबर को होगी क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक, विकास कार्यों और जनसमस्याओं पर होगी चर्चा.
चम्पावत, 05 सितम्बर 2026। क्षेत्र पंचायत पाटी की बीडीसी बैठक आगामी 16 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे क्षेत्र पंचायत पाटी के सभागार में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख शंकर सिंह अधिकारी करेंगे।
खंड विकास अधिकारी पाटी मोनिका पाल ने बताया कि बैठक में विकासखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही क्षेत्र की जनसमस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा होगी।
उन्होंने बताया कि बैठक में संबंधित निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति आवश्यक है। बैठक में निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी सदस्य), ग्राम प्रधान एवं जिला पंचायत सदस्य स्वयं उपस्थित होकर प्रतिभाग करेंगे।
खंड विकास अधिकारी ने सभी संबंधित जनप्रतिनिधियों से निर्धारित समय पर बैठक में पहुंचने और क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से रखने की अपील की है।