🔊
पुलिस लाइन चम्पावत में गूंजे जय कन्हैया लाल की के जयकारे, आधी रात को हुआ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव।
चम्पावत, 05 सितम्बर 2026। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन चम्पावत में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। श्रीकृष्ण मंदिर में आयोजित भजन-कीर्तन से पूरा पुलिस लाइन परिसर भक्तिमय हो गया और राधा-कृष्ण के भजनों के साथ ‘राधे-राधे’ और ‘जय श्रीकृष्ण’ के जयकारे गूंजते रहे।
4 सितंबर 2026 की रात 12 बजे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। मध्यरात्रि में पुलिस गार्द द्वारा हर्ष फायर किया गया। इसके बाद पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिस परिवार के सदस्यों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं आरती कर आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक रेखा यादव, पुलिस उपाधीक्षक देवेन्द्र सिंह कप्रवाण, प्रतिसार निरीक्षक भगवत सिंह राणा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चम्पावत प्रीतम सिंह, प्रभारी निरीक्षक यातायात महेश प्रसाद सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी एवं पुलिस परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
पूजा-अर्चना और आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान पुलिस परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक जन्माष्टमी पर्व मनाया।
चम्पावत पुलिस ने कहा कि वर्दी में कर्तव्य निभाने के साथ पुलिस परिवार धार्मिक एवं सामाजिक पर्वों को भी एकजुटता, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाता है। भगवान श्रीकृष्ण का संदेश धर्म के साथ कर्म, सत्य के साथ साहस और मानवता के साथ सेवा की प्रेरणा देता है।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: