🔊
अवैध भांग की खेती पर तामली पुलिस की कार्रवाई, 4 नाली फसल नष्ट
चम्पावत, 05 सितम्बर 2026। जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चम्पावत पुलिस ने अवैध भांग की खेती के विरुद्ध कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में तामली पुलिस ने चौकी मंच क्षेत्र के ग्राम खारक में करीब 4 नाली खेत में उगी अवैध भांग की खेती को नष्ट किया।
पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों और नशा मुक्ति के संबंध में जागरूक किया गया। ग्रामीणों से अपने आसपास अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों की जानकारी पुलिस को देने की अपील भी की गई।
पुलिस ने अवैध भांग की खेती करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध खेती करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
चम्पावत पुलिस ने कहा कि जनपद में नशे के अवैध कारोबार और मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।