🔊
धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर को लेकर टनकपुर पुलिस की कार्रवाई, जिम्मेदारों को नोटिस।
चम्पावत, 05 सितम्बर 2026। धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालन को लेकर टनकपुर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक टनकपुर चेतन रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया।
पुलिस ने मंदिर, मस्जिद एवं अन्य धार्मिक स्थलों पर लाउडस्पीकर के उपयोग के संबंध में आवश्यक कार्रवाई करते हुए संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों को नोटिस तामील कराए। उन्हें लाउडस्पीकर का प्रयोग निर्धारित ध्वनि सीमा और शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी धार्मिक अथवा सार्वजनिक आयोजन में लाउडस्पीकर का प्रयोग किए जाने की स्थिति में पूर्व में सक्षम स्तर से आवश्यक अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य है। साथ ही निर्धारित ध्वनि और समय-सीमा का पालन करना होगा।
टनकपुर पुलिस ने कहा कि धार्मिक आस्था और परंपराओं का सम्मान करते हुए सार्वजनिक शांति, कानून-व्यवस्था और आमजन की सुविधा को प्राथमिकता दी जा रही है।
पुलिस ने लोगों से नियमों का पालन करने, धार्मिक सौहार्द बनाए रखने और लाउडस्पीकर के प्रयोग से पहले आवश्यक अनुमति प्राप्त करने की अपील की है।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: