🔊
आर्मी कैंप चम्पावत में संयुक्त मॉक ड्रिल, फायर, आर्मी, SSB, ITBP और स्वास्थ्य विभाग ने किया अभ्यास।
चम्पावत, 05 सितम्बर 2026। अग्नि दुर्घटना के दौरान त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से आर्मी कैंप चम्पावत में संयुक्त मॉक ड्रिल आयोजित की गई।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में फायर स्टेशन चम्पावत द्वारा आयोजित मॉक ड्रिल में आर्मी, SSB, ITBP एवं स्वास्थ्य विभाग के कार्मिकों ने संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया।
मॉक ड्रिल के दौरान आर्मी कैंप परिसर में कृत्रिम आग लगाकर अग्निशमन एवं राहत-बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। फायर सर्विस के नेतृत्व में विभिन्न विभागों के कार्मिकों ने आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया और सुरक्षित तरीके से राहत एवं बचाव कार्य संचालित करने का अभ्यास किया।
इस दौरान प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के माध्यम से विभिन्न प्रकार की आग पर प्रभावी नियंत्रण पाने की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। साथ ही अग्नि दुर्घटना की स्थिति में त्वरित निर्णय, राहत-बचाव और विभागों के बीच बेहतर तालमेल को लेकर अभ्यास कराया गया।
मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य संबंधित विभागों को आपातकालीन परिस्थितियों के लिए तैयार रखना तथा बेहतर समन्वय, त्वरित निर्णय और प्रभावी कार्रवाई की क्षमता को मजबूत करना रहा।
चम्पावत पुलिस ने कहा कि इस तरह के संयुक्त अभ्यास आपदा एवं अग्नि दुर्घटनाओं के दौरान जान-माल की सुरक्षा के लिए विभागीय तैयारियों को और मजबूत बनाते हैं। 🚒🧯