🔊
जिलाधिकारी ने जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र का किया औचक निरीक्षण, 24घंटे 7दिन सतर्कता के दिए निर्देश
उन्होंने कंट्रोल रूम के कार्मिकों को 24घंटे 7दिन पूरी सतर्कता और सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। किसी भी आपदा अथवा आपातकालीन सूचना के प्राप्त होते ही संबंधित उप जिलाधिकारी, तहसील प्रशासन, विभागीय अधिकारियों एवं उच्चाधिकारियों को तत्काल सूचित करने को कहा।
जिलाधिकारी ने दैनिक शिकायतों की नियमित निगरानी, समयबद्ध निस्तारण और विभागीय प्रगति की जानकारी उच्चाधिकारियों को लगातार उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।
इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल सहित आपदा प्रबंधन विभाग के कार्मिक मौजूद रहे।