🔊
चम्पावत जिला कारागार में 55.68 करोड़ की लागत से आधुनिक भवनों का निर्माण।
चम्पावत, 06 सितम्बर 2026। जिला कारागार चम्पावत में आधुनिक आवासीय एवं अनावासीय भवनों का निर्माण कार्य तेजी से गतिमान है। करीब 55 करोड़ 68 लाख रुपये की लागत से विकसित किए जा रहे इस आधुनिक कारागार परिसर से जेल प्रशासन की आधारभूत सुविधाएं और व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जनपद में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जिला कारागार परिसर में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आवासीय भवनों के साथ आवश्यक अनावासीय भवनों का निर्माण कराया जा रहा है।
इन भवनों के निर्माण से कारागार प्रशासन से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। साथ ही कारागार परिसर की व्यवस्थाओं को आधुनिक आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने में मदद मिलेगी।
जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में जिले में संचालित महत्वपूर्ण निर्माण एवं विकास परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला कारागार में चल रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और निर्धारित मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
निर्माण कार्य पूरा होने के बाद जिला कारागार चम्पावत को आधुनिक एवं बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिलेंगी, जिससे प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन और कारागार परिसर की व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी।