🔊
9 सितंबर से शुरू होगा 9वां राष्ट्रीय पोषण माह, हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी होगी थीम।
चम्पावत, 06 सितम्बर 2026। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत 9 सितंबर 2026 से 9वां राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाएगा। इस वर्ष पोषण माह की थीम ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ रखी गई है।
पोषण माह का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को पोषण, स्वास्थ्य एवं बच्चों की देखभाल के सुदृढ़ केंद्र के रूप में विकसित करना तथा इसमें जन-सहभागिता को बढ़ावा देना है।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि पोषण माह के दौरान पांच प्रमुख विषयों पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, अभियान और सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। इनमें-
आहार विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन
ताजा एवं पौष्टिक हॉट कुक्ड मील (HCM)
सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही
बाल विकास हेतु पोषण एवं प्रारंभिक उद्दीपन प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY)
शामिल हैं।
9 सितंबर को सुबह 11 बजे पोषण माह के शुभारंभ कार्यक्रम का लाइव वेबकास्ट आयोजित किया जाएगा, जिसमें जनपद स्तर से अधिकारी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता प्रतिभाग करेंगे।
जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्ययोजना तैयार कर पोषण माह की सभी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।