🔊
भारी बारिश को लेकर चम्पावत पुलिस अलर्ट, बाटनागाड़ और किरोड़ा नाला पुल का किया निरीक्षण।
संवेदनशील व जलभराव वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी, पुलिस ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की
चम्पावत, 06 सितम्बर 2026। जनपद में लगातार हो रही अत्यधिक बारिश को देखते हुए चम्पावत पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर टनकपुर पुलिस द्वारा संवेदनशील, जलभराव और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी एवं निरीक्षण किया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस टीम ने बाटनागाड़ और किरोड़ा नाला पुल सहित आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। टीम ने बारिश और जलस्तर की स्थिति का जायजा लेते हुए संभावित जोखिम वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।
पुलिस का कहना है कि आमजन की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है और परिस्थितियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
पुलिस की लोगों से अपील
बारिश के दौरान पुलिस ने लोगों से नदी-नालों, गधेरों, पुलों और अन्य संवेदनशील स्थानों के आसपास जाने से बचने की अपील की है। तेज बहाव वाले पानी को पार करने का जोखिम न लेने तथा जलभराव और अत्यधिक बारिश की स्थिति में अनावश्यक यात्रा से बचने को कहा गया है।
पुलिस ने वाहन चालकों से भी विशेष सावधानी बरतने तथा बच्चों और बुजुर्गों को जोखिम वाले स्थानों से दूर रखने की अपील की है। साथ ही मौसम संबंधी चेतावनियों और प्रशासन-पुलिस द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है।
किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील करते हुए चम्पावत पुलिस ने कहा कि आमजन की सतर्कता ही उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: