🔊
मानव तस्करी और बाल अपराधों की रोकथाम को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित।
AHTU बनबसा टीम ने कार्यशाला में किया प्रतिभाग, बाल श्रम, भिक्षावृत्ति और बाल विवाह पर हुई चर्चा
चम्पावत, 06 सितम्बर 2026। मानव तस्करी एवं बाल अपराधों की रोकथाम को लेकर इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल डेवलपमेंट, किच्छा NGO द्वारा आयोजित जागरूकता कार्यशाला में चम्पावत पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), बनबसा टीम ने प्रतिभाग किया।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के आदेश एवं क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण में आयोजित कार्यशाला में SSB, नेपाल के NGO प्रतिनिधि, शिक्षक, आशा कार्यकर्ता, पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यशाला में मानव तस्करी, बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति और बाल विवाह की रोकथाम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। AHTU टीम ने मानव तस्करी के प्रमुख कारणों, बचाव के उपायों तथा आर्थिक एवं सामाजिक स्तर पर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जानकारी साझा की।
इस दौरान विभिन्न प्रतिभागियों ने अपने अनुभव एवं सुझाव रखे और मानव तस्करी व बाल अपराधों की रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयास एवं बेहतर समन्वय पर जोर दिया।
जरूरी हेल्पलाइन
112 - आपातकालीन सेवा
108 - एंबुलेंस
1930 - साइबर अपराध हेल्पलाइन
चम्पावत पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मानव तस्करी अथवा बच्चों से जुड़े किसी भी अपराध की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित विभाग या पुलिस को सूचना दें।