• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> भारत स्काउट-गाइड के पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर का समापन। , >>> चौमेल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण , >>> मेरी कलम मेरी पहचान अभियान को EIC पोर्टल पर मिला विशेष स्थान, डिजिटल मंच से बढ़ेगी रचनात्मक पहल की पहुंच , >>> जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक , >>> वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव को लेकर चम्पावत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान ,

Monday, 14-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

नाबालिग बहन से दुष्कर्म के दोषी भाई को 25 साल की कठोर सजा, कोर्ट की सख्त टिप्पणी तुझ पर उठी हर निगाह का अस्तित्व मैं मिटा दूंगा (Champawat News)

Posted by admin
2025-05-29 01:46:04
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

नाबालिग बहन से दुष्कर्म के दोषी भाई को 25 साल की कठोर सजा, कोर्ट की सख्त टिप्पणी तुझ पर उठी हर निगाह का अस्तित्व मैं मिटा दूंगा


चंपावत, 28 मई:
चंपावत जिले में रिश्तों को कलंकित करने वाले एक जघन्य अपराध में विशेष सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार संगल की अदालत ने नाबालिग बहन से दुष्कर्म के दोषी 23 वर्षीय युवक को 25 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। कोर्ट ने टिप्पणी में कहा,तुझ पर उठी हर निगाह का अस्तित्व मैं मिटा दूंगा... जो कि इस अपराध की गंभीरता को दर्शाती है।

कोर्ट ने दोषी पर पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने की स्थिति में उसे दो वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। साथ ही, पीड़िता के गर्भवती होने की जानकारी छुपाने के मामले में टनकपुर के तुषार अस्पताल को भी अदालत ने आड़े हाथों लिया और पॉक्सो की धारा 19 के तहत प्राथमिकी दर्ज करने व जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए।

पीड़िता ने जन्म दिया नवजात शिशु

अभियोजन पक्ष के अनुसार, क्षेत्र की 17 वर्षीय नाबालिग पीड़िता ने 29 जनवरी 2024 को टनकपुर के एक निजी अस्पताल में नवजात शिशु को जन्म दिया। प्रसव से 10 दिन पहले जब पेट में दर्द की शिकायत पर पीड़िता को अस्पताल लाया गया तो उसकी मां को गर्भावस्था की जानकारी मिली। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसके बड़े भाई ने जबरन शारीरिक संबंध बनाए जिससे वह गर्भवती हुई। शर्म और डर के कारण परिवार चुप रहा, लेकिन प्रसव के बाद पिता ने साहस दिखाते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया।

डीएनए जांच से हुई पुष्टि, 7 गवाहों और 27 साक्ष्यों से दोष साबित

पुलिस ने 30 जनवरी को आरोपी को गिरफ्तार किया। डीएनए जांच में यह पुष्टि हो गई कि वही नवजात शिशु का पिता है। अभियोजन पक्ष ने अदालत में 7 गवाह और 27 महत्वपूर्ण साक्ष्य प्रस्तुत किए। इन सभी के आधार पर कोर्ट ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए कठोर सजा सुनाई।

अस्पताल की चुप्पी पर अदालत सख्त

कोर्ट ने अस्पताल प्रबंधन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पीड़िता के साथ हुए यौन अपराध की जानकारी छुपाकर उन्होंने पॉक्सो एक्ट की धारा-19 का उल्लंघन किया है। अदालत ने अस्पताल के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और जांच रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।


---

यह फैसला केवल एक सजा नहीं, बल्कि समाज को दिया गया कड़ा संदेश है कि यौन अपराध, वह भी अपने ही घर में, किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।


-


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    भारत स्काउट-गाइड के पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर का समापन।

    चौमेल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण

    मेरी कलम मेरी पहचान अभियान को EIC पोर्टल पर मिला विशेष स्थान, डिजिटल मंच से बढ़ेगी रचनात्मक पहल की पहुंच

    जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

    वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव को लेकर चम्पावत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

    स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in