🔊
चम्पावत: आपदा और आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे सक्रिय जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC), प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर।
मौसम के मिजाज और संभावित प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए जिला प्रशासन चम्पावत ने आमजन की सुरक्षा व सहायता के लिए जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रखा है। इस केंद्र के जरिए जनपद भर से किसी भी आपात स्थिति की सूचना मिलते ही संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर त्वरित राहत व बचाव कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
प्रशासन की आमजन से अपील
तत्काल सूचना दें: भारी बारिश, भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव, पेड़ गिरने या किसी भी अन्य आपात स्थिति में बिना घबराए तुरंत आपातकालीन केंद्र को सूचित करें।
अनावश्यक यात्रा से बचें: मौसम खराब रहने या भारी बारिश की चेतावनी के दौरान संवेदनशील मार्गों पर अनावश्यक आवाजाही न करें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।
अफवाहों पर ध्यान न दें: किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों पर विश्वास करने के बजाय आधिकारिक सूचनाओं और दिशा-निर्देशों का पालन करें।
जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) संपर्क विवरण
टोल-फ्री नंबर: 1077 | 05965-230703
लैंडलाइन नंबर: 05965-230819
मोबाइल एवं व्हाट्सएप हेल्पलाइन:
7895318895 (Airtel)
7579060090 (BSNL)
9528135726 (Jio)
आधिकारिक ई-मेल: deoccpt@gmail.com
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: