• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> भारत स्काउट-गाइड के पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर का समापन। , >>> चौमेल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण , >>> मेरी कलम मेरी पहचान अभियान को EIC पोर्टल पर मिला विशेष स्थान, डिजिटल मंच से बढ़ेगी रचनात्मक पहल की पहुंच , >>> जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक , >>> वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव को लेकर चम्पावत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान ,

Monday, 14-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

जोड़ मेले से पहले सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, जिलाधिकारी नवनीत पांडे की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, प्रमुख चौराहों व स्थानों पर CCTV कैमरे लगाकर ई-चालान प्रणाली को सुदृढ़ किया जाएगा (Champawat News)

Posted by admin
2025-05-29 07:01:08
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

जोड़ मेले से पहले सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, जिलाधिकारी नवनीत पांडे की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न, प्रमुख चौराहों व स्थानों पर CCTV कैमरे लगाकर ई-चालान प्रणाली को सुदृढ़ किया जाएगा


चम्पावत, 28 मई 2025 | संवाददाता

जिले में आगामी जोड़ मेले को ध्यान में रखते हुए प्रशासन सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क हो गया है। बुधवार को जिलाधिकारी श्री नवनीत पांडे की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया और समन्वित कार्ययोजना पर मंथन किया गया।

बैठक में जिलाधिकारी ने पूर्व में हुई कार्यवाही की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों के कार्यों की सराहना की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटनाओं को शून्य करने की दिशा में ठोस प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की साझा जिम्मेदारी है और इसके लिए तत्काल प्रभाव से आवश्यक कदम उठाए जाएं।

मुख्य निर्देश और निर्णय:

जोड़ मेले से पूर्व सभी मुख्य और ग्रामीण सड़कों से पिरुल हटाने का अभियान तेज किया जाए।

मेले की अवधि में ;Zero Tolerance’ नीति के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संवेदनशील स्थलों पर क्रैश बैरियर लगाए जाएं और सभी सड़कें RTO से अनुमोदित कराई जाएं।

NH मार्गों पर 15 जून तक सभी साइन बोर्ड लगाए जाएं, डैश कैमरों की इंस्टॉलेशन सुनिश्चित की जाए।

ओवरलोड ट्रकों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और क्षमता से अधिक लदान पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाए।

प्रमुख चौराहों व स्थानों पर CCTV कैमरे लगाकर ई-चालान प्रणाली को सुदृढ़ किया जाए।

तेज रफ्तार, नशे में वाहन संचालन, मोबाइल फोन का उपयोग और हेलमेट/सीट बेल्ट न पहनने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाए।

आमजन को यातायात नियमों के प्रति निरंतर जागरूक किया जाए।


बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि गत वर्ष की तुलना में जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि ओवरस्पीड, ओवरलोडिंग और नशे में वाहन चलाने जैसे मामलों में लगातार प्रवर्तन कार्रवाई की जा रही है।

बैठक में पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, प्रभागीय वनाधिकारी नवीन चंद्र पंत, उप जिलाधिकारी टनकपुर आकाश जोशी (वीसी के माध्यम से), मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान, मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, अधिशासी अभियंता लोनिवि मोहन सिंह पलडिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए कार्य करें, जिससे आने वाले मेलों के दौरान सुरक्षित, व्यवस्थित और सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।


खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    भारत स्काउट-गाइड के पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर का समापन।

    चौमेल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण

    मेरी कलम मेरी पहचान अभियान को EIC पोर्टल पर मिला विशेष स्थान, डिजिटल मंच से बढ़ेगी रचनात्मक पहल की पहुंच

    जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

    वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव को लेकर चम्पावत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

    स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in