🔊
चम्पावत में तम्बाकू निषेध दिवस पर चला जागरूकता व प्रवर्तन अभियान, 2124 लोग जागरूक, 136 दुकानदारों का चालान
चम्पावत, 31 मई 2025
विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर जनपद चम्पावत पुलिस द्वारा तम्बाकू सेवन व बिक्री को रोकने हेतु व्यापक अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के निर्देशानुसार एवं क्षेत्राधिकारी चम्पावत व टनकपुर के पर्यवेक्षण में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में जागरूकता एवं प्रवर्तन की संयुक्त कार्यवाही की गई।
दो दिवसीय (29-30 मई) अभियान के तहत जनपद के विभिन्न स्थानों पर कुल 25 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से 2124 लोगों को तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रमों में स्कूली छात्र-छात्राओं, स्थानीय नागरिकों एवं दुकानदारों की सक्रिय भागीदारी रही।
अभियान के दौरान स्कूल-कॉलेजों की 100 मीटर परिधि में तम्बाकू बिक्री/सेवन पर विशेष निगरानी रखी गई। इस दौरान कोटपा अधिनियम के तहत 136 दुकानदारों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई करते हुए कुल 10,250 रुपये की जुर्माना राशि वसूली गई।
पुलिस विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे तम्बाकू उत्पादों से दूर रहें और स्वास्थ्यवर्धक जीवनशैली को अपनाएं। जनहित में यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: