🔊
बनबसा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार, लंबे समय से थे फरार
बनबसा (चम्पावत), 2 जून 2025
चम्पावत जनपद में वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बनबसा पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अजय गणपति के निर्देश पर तथा पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में की गई।
थानाध्यक्ष बनबसा श्री सुरेंद्र सिंह कोरंगा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर सुरागरसी और पतारसी करते हुए दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहे थे और माननीय न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट के अंतर्गत वांछित थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:
1. अनूप सक्सेना, पुत्र अनिल सक्सेना, निवासी वार्ड नंबर 5, मीना बाजार, बनबसा – यह अभियुक्त एफआईआर संख्या 80/2023, धारा 8/21 NDPS Act के अंतर्गत वांछित था।
2. संजीवन लाल, पुत्र श्याम लाल, निवासी फागपुर, थाना बनबसा – यह अभियुक्त धारा 138 NI Act के मामले में जमानत मिलने के बाद से अदालत में अनुपस्थित था।
पुलिस टीम ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उन्हें माननीय न्यायालय में पेश किया। न्यायालय द्वारा जारी वारंटों के शत-प्रतिशत निष्पादन के निर्देशों के अनुपालन में पुलिस की यह कार्यवाही सराहनीय मानी जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
थानाध्यक्ष – सुरेन्द्र सिंह कोरंगा
उप निरीक्षक – मंदाकिनी राणा
उप निरीक्षक – मोहन चंद्र भट्ट
हेड कांस्टेबल – संजय शर्मा
कांस्टेबल – पंकज सजवाण
पुलिस अधीक्षक चम्पावत ने जिले के सभी थानाध्यक्षों को ऐसे फरार अभियुक्तों के विरुद्ध अभियान चलाने और न्यायालय के आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।