🔊
राकड़ी फुलारा में जल उत्सव पखवाड़ा का भव्य आयोजन, जल संरक्षण को लेकर जागरूक हुए ग्रामीण
चम्पावत, 04 जून 2025 | संवाददाता
जल ही जीवन है—इस मूल भावना को आगे बढ़ाते हुए स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (SARRA), चम्पावत के तत्वावधान में जल संरक्षण अभियान–2025 के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत राकड़ी फुलारा स्थित रामलीला मैदान में लघु सिंचाई खंड, चंपावत द्वारा जल उत्सव पखवाड़ा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री प्रकाश तिवारी (माननीय विधायक प्रतिनिधि, चंपावत विधानसभा) एवं विशिष्ट अतिथि श्री तारा दत्त पांडेय (अध्यक्ष, रामलीला कमेटी राकड़ी फुलारा) रहे।
इस अवसर पर लघु सिंचाई खंड चंपावत के अधिशासी अभियंता श्री विमल कुमार सूँठा ने जल संरक्षण अभियान-2025 के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए "जल संचय – जीवन संचय" के महत्व को रेखांकित किया और उपस्थित ग्रामीणों को जल बचाने के लिए प्रेरित किया।
विचार गोष्ठी में श्री देवेंद्र महरा (पूर्व ग्राम प्रधान मुड़ियानी), श्री दीपक रावत (प्रशासक, ग्राम पंचायत राकड़ी फुलारा) तथा श्री संजय बोहरा (पूर्व ग्राम प्रधान राकड़ी फुलारा) सहित कई वक्ताओं ने जल संरक्षण पर अपने विचार रखे।
मा. विधायक प्रतिनिधि श्री प्रकाश तिवारी ने भागीरथ ऐप, जल संवर्धन और सरकारी विकास योजनाओं की जानकारी साझा करते हुए ग्रामीणों से अपील की कि वे जल स्रोतों की रक्षा के लिए सक्रिय भागीदारी करें।
कार्यक्रम का संचालन श्री हरीश भट्ट, सोशल कोऑर्डिनेटर, SARRA चम्पावत द्वारा किया गया, जिन्होंने पूरे आयोजन की रूपरेखा भी प्रस्तुत की।
कार्यक्रम के बाद ग्राम पंचायत राकड़ी फुलारा के पारंपरिक नौलों और गंडक नदी क्षेत्र में सफाई अभियान भी चलाया गया। इस पहल में स्थानीय जनता के साथ-साथ SARRA और लघु सिंचाई विभाग की पूरी टीम सक्रिय रूप से जुड़ी रही।
कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष श्री विकास, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष श्री ललित देवपा, AE श्री नन्दन सिंह मल्डा, JE दीपक, महेंद्र, दिवस, गरिमा, जीवन रंसवाल, दीपक, पुष्कर जोशी, सुरेंद्र, विकास सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: