🔊
टनकपुर: मां पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं से अभद्रता करने वाले वाहन चालक पर कार्रवाई, ₹1000 का चालान
टनकपुर (चंपावत)।
मां पूर्णागिरि मेले के दौरान श्रद्धालुओं के साथ दुर्व्यवहार करने वाले वाहन चालक के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्यवाही की है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला प्रकाश में आया।
जानकारी के अनुसार, वाहन मैक्स संख्या UA03-5636 के चालक जाहिद पुत्र नत्थु मिय्या, निवासी वर्मालाइन, वार्ड संख्या 03, टनकपुर द्वारा भैरव मंदिर क्षेत्र में सवार यात्रियों से अभद्रता की गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई।
पुलिस अधीक्षक चंपावत श्री अजय गणपति के निर्देशन एवं पुलिस उपाधीक्षक चंपावत/टनकपुर के पर्यवेक्षण में, मेले में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा श्रद्धालुओं के साथ सम्मानजनक व्यवहार बनाए रखने के उद्देश्य से प्रभारी निरीक्षक टनकपुर श्री चेतन सिंह रावत के नेतृत्व में त्वरित कार्रवाई की गई।
वाहन चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत ₹1000 का चालान किया गया। साथ ही उसे भविष्य में इस प्रकार की किसी भी अभद्रता से बचने के निर्देश भी दिए गए हैं।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी वाहन चालक द्वारा दुर्व्यवहार किया जाता है, तो इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि तत्काल प्रभावी कार्रवाई की जा सके।