🔊
उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा ने बाराकोट चौकी का किया आकस्मिक निरीक्षण
पुलिस चौकी बाराकोट का आकस्मिक निरीक्षण
चंपावत, 7 जून 2025:
क्षेत्राधिकारी श्री शिवराज सिंह राणा (पुलिस उपाधीक्षक, चंपावत) द्वारा आज रिपोर्टिंग पुलिस चौकी बाराकोट, लोहाघाट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चौकी में तैनात समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सम्मेलन कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई। अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा किसी प्रकार की समस्या न होने की जानकारी दी गई।
निरीक्षण के दौरान कार्यालय अभिलेखों व दस्तावेजों की गहनता से जांच की गई। क्षेत्राधिकारी महोदय ने चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों को अधिक से अधिक सत्यापन कार्य किए जाने और निरोधात्मक कार्यवाहियों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त ग्राम अपराध रजिस्टरों को समयानुसार अपडेट रखने की भी हिदायत दी गई।
श्री राणा ने चौकी स्टाफ को साइबर अपराध टोल फ्री नंबर 1930, पोक्सो अधिनियम, और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को सतत जागरूक करने के निर्देश भी दिए, ताकि समाज में अपराधों की रोकथाम और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: