🔊
चम्पावत में बच्चे ने निगला सिक्का, डॉक्टरों ने दूरबीन विधि से बचाई जान, जिला अस्पताल की तत्परता से टली एक बड़ी अनहोनी
चम्पावत, शनिवार:
शनिवार की सुबह चम्पावत में एक मासूम के लिए खेलते-खेलते एक हादसा हो गया। खेलते समय एक बच्चे ने गलती से सिक्का निगल लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। सिक्का निगलने के बाद बच्चे को सांस लेने में तकलीफ और गले में तेज दर्द होने लगा। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल चम्पावत लेकर पहुंचे।
अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने एक्सरे किया, जिसमें गले में सिक्का फंसा होने की पुष्टि हुई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बच्चे को तुरंत ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दूरबीन विधि (एंडोस्कोपी) से करीब लंबी मशक्कत के बाद सिक्के को गले से सफलतापूर्वक निकाल दिया।
कुछ देर बाद बच्चे की स्थिति सामान्य हो गई, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली और खुशी जाहिर करते हुए जिला अस्पताल की पूरी टीम का आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर डॉ. नरेंद्र सिंह ने माता-पिता से अपील की कि,बच्चे उत्सुकतावश कई बार छोटी चीजें (जैसे सिक्के, बटन बैटरी, रिंग्स, खिलौनों के टुकड़े आदि) मुँह में डाल लेते हैं, जो गंभीर खतरे का कारण बन सकता है। ऐसे में परिजन इन वस्तुओं को बच्चों की पहुँच से दूर रखें और खेलते समय उन पर नज़र बनाए रखें।
सतर्कता से बच सकती है बड़ी दुर्घटना।
जिला अस्पताल की तत्परता से टली एक बड़ी अनहोनी।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: