🔊
कोलीढेक झील में जल संरक्षण अभियान-2025 के अंतर्गत कार्यशाला एवं जल उत्सव पखवाड़े का आयोजन
चम्पावत, 10 जून 2025:
स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (SARRA), चम्पावत द्वारा संचालित जल संरक्षण अभियान-2025 के अंतर्गत आज कोलीढेक झील क्षेत्र में जनपद स्तरीय कार्यशाला एवं जल उत्सव पखवाड़ा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ई. तरुण कुमार, अधिशासी अभियन्ता, सिंचाई खंड, लोहाघाट ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सफर जान, प्रशासक/ग्राम प्रधान कोली, उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में मुख्य कृषि अधिकारी एवं सारा के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी श्री धनपत कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता ने जल संरक्षण की आवश्यकता और "जल संचय = जीवन संचय" के महत्व को रेखांकित करते हुए उपस्थित ग्रामीणों को जागरूक किया। उन्होंने भगीरथ एप के माध्यम से जल स्रोतों के चिन्हांकन की अपील भी की।
कार्यक्रम के विचार गोष्ठी सत्र में ई. रघुवर दत्त (सहायक अभियंता), श्रीमती गरिमा वर्मा (प्रशासनिक अधिकारी), श्री हरीश मिश्रा (पूर्व उप प्रमुख), श्री घनश्याम भट्ट (खंड शिक्षा अधिकारी, लोहाघाट), श्री पवन विष्ट (सहायक अभियंता, जल संस्थान), तथा श्री किशोर राठौर (कनिष्ठ अभियंता) सहित अनेक वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए।
मुख्य अतिथि श्रीमती सफर जान ने जल संवर्धन, भागीरथ एप, और सरकारी विकास योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम का संचालन सारा चम्पावत के सोशल कॉर्डिनेटर श्री हरीश भट्ट द्वारा किया गया। उन्होंने ग्राम स्तर पर धारा नौला समिति के गठन और उसके क्रियान्वयन की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।
कार्यक्रम में ई. प्रबुद्ध शर्मा, चेतन ओली, दीपक चौबे, प्रकाश ढेक, दीपक फर्त्याल सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता, ब्लॉक कर्मचारी, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।
कार्यक्रम के अंत में अधिशासी अभियंता तरुण कुमार ने सभी प्रतिभागियों को धन्यवाद देते हुए जल स्रोत संरक्षण हेतु सामूहिक प्रयास करने की अपील की।
खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें: