🔊
पूर्णागिरि मेले में गुम हुआ श्रद्धालु का आईफोन चंपावत पुलिस ने सकुशल लौटाया, श्रद्धालु ने जताया आभार
चंपावत।
जनपद चंपावत के श्री मां पूर्णागिरि मेले के दौरान एक श्रद्धालु का कीमती आईफोन गुम हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मेला क्षेत्र में तैनात पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार्रवाई शुरू की और मोबाइल फोन को सकुशल बरामद कर उसके स्वामी को सुपुर्द किया।
जानकारी के अनुसार, 12 जून 2025 को एक श्रद्धालु मेले में दर्शन के लिए आया था, इस दौरान उसका आईफोन कहीं गिर गया या खो गया। श्रद्धालु ने तुरंत इसकी सूचना मेला पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही सक्रियता दिखाई और मौके पर टीम लगाकर खोजबीन शुरू की।
पुलिस की मुस्तैदी और तकनीकी सहायता से कुछ ही समय में गुम मोबाइल को तलाश लिया गया और उसे सुरक्षित श्रद्धालु को सौंप दिया गया।
अपना खोया मोबाइल वापस मिलने पर श्रद्धालु ने चंपावत पुलिस का आभार जताते हुए उनकी त्वरित कार्रवाई और ईमानदारी की सराहना की।
चंपावत पुलिस का यह कार्य श्रद्धालुओं के बीच सुरक्षा और विश्वास की भावना को और अधिक मजबूत करता है।