• होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • क्रिकेट स्कोर
  • बारे में
  • सम्पर्क करें
No Result
View All Result

No Result
View All Result
ब्रेकिंग >>> भारत स्काउट-गाइड के पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर का समापन। , >>> चौमेल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण , >>> मेरी कलम मेरी पहचान अभियान को EIC पोर्टल पर मिला विशेष स्थान, डिजिटल मंच से बढ़ेगी रचनात्मक पहल की पहुंच , >>> जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक , >>> वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव को लेकर चम्पावत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान ,

Monday, 14-September-2026

होम उत्तराखंड चंपावत

जल संरक्षण अभियान के तहत पाटी में विकास खंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित ग्रामीणों को जल संचय के प्रति किया गया जागरूक, भागीरथ एप के उपयोग पर दिया गया जोर (Champawat News)

Posted by admin
2025-06-13 13:51:19
0

खबर को शेयर करें:

Share Share Share

🔊

जल संरक्षण अभियान के तहत पाटी में विकास खंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित ग्रामीणों को जल संचय के प्रति किया गया जागरूक, भागीरथ एप के उपयोग पर दिया गया जोर


चंपावत/पाटी, 13 जून 2025 –
स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवनेशन अथॉरिटी (SARRA), चम्पावत द्वारा संचालित जल संरक्षण अभियान-2025 के अंतर्गत आज विकास खंड सभागार, पाटी में एक विकास खंड स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी श्री अवनीश कुमार उपाध्याय ने की, जबकि मुख्य अतिथि श्री दीपक भट्ट, सरपंच गड्यूडा रहे।

कार्यक्रम के दौरान "जल उत्सव पखवाड़ा" के आयोजन के तहत ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को जल संरक्षण की आवश्यकता और महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। खंड विकास अधिकारी श्री उपाध्याय ने “जल संचय = जीवन संचय” का संदेश देते हुए सभी को इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

विचार गोष्ठी में पूर्व ग्राम प्रधान रमक श्री बसंत बल्लभ, पूर्व ग्राम प्रधान अनर्पा श्री दिनेश जोशी, पूर्व ग्राम प्रधान पुनौली श्री प्रकाश जोशी, डीपीओ पाटी श्री अमित पाण्डेय, ADO उद्यान श्री प्रदीप पंचोली, ADO कृषि श्री प्रताप ढाली, ग्राम विकास अधिकारी श्री अर्पित जोशी, तथा रीफ परियोजना की श्रीमती शोभा मौनी समेत कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता, पारंपरिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन तथा भागीरथ एप के प्रभावी उपयोग पर बल दिया।

कार्यक्रम का संचालन SARRA चम्पावत के सोशल कॉर्डिनेटर श्री हरीश भट्ट ने किया। उन्होंने ग्राम स्तर पर धारा नौला समिति गठित करने तथा सारा योजना द्वारा जल संरक्षण में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में उप खंड विकास अधिकारी ने सभी प्रतिभागियों का आभार जताया और भागीरथ एप के माध्यम से जल स्रोतों के चिन्हांकन एवं संरक्षण हेतु जन-जागरूकता अभियान चलाने की अपील की।

इस अवसर पर श्री जगदीश सिंह कार्की, श्री सुभाष लोहनी, श्री जगदीश बोहरा, मनीषा मेहता समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता, ब्लॉक कर्मचारी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।


खबर से जुड़ी अन्य तस्वीरें:

खबर को शेयर करें:

Facebook Twitter WhatsApp

अपनी खबर यहां पोस्ट करें

संबंधित खबरें

    भारत स्काउट-गाइड के पांच दिवसीय तृतीय सोपान जांच शिविर का समापन।

    चौमेल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 नाली भांग की खेती का किया विनिष्टीकरण

    मेरी कलम मेरी पहचान अभियान को EIC पोर्टल पर मिला विशेष स्थान, डिजिटल मंच से बढ़ेगी रचनात्मक पहल की पहुंच

    जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

    वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और साइबर ठगी से बचाव को लेकर चम्पावत पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

    स्वर्ण पदक विजेताओं को 4200 ग्रेड पे, रजत-कांस्य विजेताओं को भी सरकारी सेवा का अवसर

    सचिन की जिद और डॉक्टर राजीव की कोशिश ने बचाया 16 साल की रवीना का हाथ।

    MDM स्कूल में अग्निशमन मॉक ड्रिल, छात्रों और स्टाफ को सिखाए आग से बचाव के तरीके

    डीएम मनीष कुमार का त्वरित संज्ञान, टनकपुर उप जिला अस्पताल में एम्बुलेंस चालक की व्यवस्था

    लोहाघाट के जीवन खर्कवाल बने आधुनिक बागवानी की मिसाल, सेब-कीवी और पॉलीहाउस से संवारी खेती

    84.45 करोड़ की सरयू आधारित पेयजल योजना से बदलेगी लोहाघाट की पेयजल व्यवस्था

    सेना छावनी, केंद्रीय विद्यालय और फागपुर-सैलानीगोठ जाने वाले लोगों की राह हुई आसान।

    दल बहादुर बाफिला के जिला सहकारी बैंक निदेशक बनने पर स्वागत।

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों से मिले मनोज टम्टा, शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

    राष्ट्रीय लोक अदालत: गंगोलीहाट में बेंच संख्या-6 ने 49 मामलों का किया निस्तारण, 15.51 लाख की हुई वसूली।

    गणाई गंगोली में युवा समागम का आयोजन, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

    लोहाघाट में 94 टेट्रा पैक अवैध देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

    रंगरूट रहते मेडिकल बोर्ड ने भेजा घर, मौत के बाद पेंशन पर अटका पेच।

    चम्पावत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 111 मामलों का निस्तारण; 1.07 करोड़ रुपये से अधिक का सेटलमेंट

    नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक


Comments:

No Comments Added.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड देश/राष्ट्र खेल समाचार
लोकल खबर तथ्य एवं घटनाएं सरकारी नौकरी
तकनीकी समाचार ज्योतिष विद्या
लाइव क्रिकेट स्कोर मौसम का हाल कैलेंडर
  • होम
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें
  • गोपनीयता नीति
  • सेवा शर्तें

© Champawat News, All rights reserved. Designed and Developed by LD Bhatt, Whatsapp: +91-9540281104

error: Content is protected !!
X
Close Menu
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखंड
  • देश/राष्ट्र
  • खेल समाचार
  • लोकल खबर
  • तथ्य एवं घटनाएं
  • लाइव क्रिकेट स्कोर
  • हमारे बारे में
  • सम्पर्क करें

© Champawat News All rights reserved. Powered by ExtraGo.in